शुरुआती गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.37 अंक चढ़कर 18,713.55 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 11.20 अंकों की बढ़त लेकर 5,687.25 पर बंद हुआ।
इससे पहले कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से सुबह बाजार ने गिरावट के साथ शुरूआत की। सुबह 9:30 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 61.12 अंकों की गिरावट के साथ 18,614.06 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 12.20 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,663.85 पर कारोबार कर रहा था।