सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिवस बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 162.26 अंकों की गिरावट के साथ 18,631.10 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 52.45 अंक गिरकर 5,652.15 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में पूरे दिन गिरावट का दौर रहा। दोपहर 2:30 बजे सेंसेक्स 148.04 अंकों की गिरावट के साथ 18,645.32 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 46.80 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,657.80 पर कारोबार कर रहा था।
सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 116.06 अंक गिरकर 18,677.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 29.30 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,675.30 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली। अंतर बैंकिंग मुद्रा कारोबार में रुपया 16 पैसे की कमजोरी के साथ 52.88 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 52.72 पर बंद हुआ था।