सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 129.57 अंकों की गिरावट के साथ 18,675.18 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 32 अंकों की गिरावट के साथ 5,676.05 पर बंद हुआ।
गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार में दिनभर कमजोरी का माहौल रहा। सुबह 10 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 55.05 अंकों की गिरावट के साथ 18,749.70 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 14.60 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,693.45 पर कारोबार कर रहा था।