फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंतिम दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

Mon, 31 Dec 2012 04:39 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के अंतिम और सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18.13 अंकों की गिरावट के साथ 19,426.71 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 7.15 अंक गिरकर 5,901.20 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


सुबह 11.00 बजे बाजार
सुबह 11.00 बजे सेंसेक्स 6.40 अंकों की तेजी के साथ 19,451.24 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.80 अंकों की बढ़त के साथ 5,909.15 पर कारोबार कर रहा था। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, ऑटो, पीएसयू, बैंक, पावर के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। जबकि ऑयल एंड गैस शेयरों में हल्की बढ़त है। एफएमसीजी और आईटी शेयरों गिरावट देखी गई है। पीएनबी, डीएलएफ, बैंक ऑफ बड़ौदा, विप्रो, रिलायंस इंफ्रा के शेयर बढ़त पर हैं वहीं आईटीसी, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, केर्न इंडिया, एचसीएल टेक, सिप्ला, सन फार्मा, एचडीएफसी, आईडीएफसी, एलएंडटी और कोल इंडिया के शेयर गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें