फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में फिर महंगा होगा स्टील

Tue, 15 Jan 2013 10:02 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के चलते फरवरी में स्टील एक बार फिर महंगा हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी और घरेलू मांग में आए उछाल से भी कीमतों में बढ़ोतरी का माहौल बन रहा है। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के सीएमडी एपी चौधरी का कहना है कि ग्लोबल बाजार में दाम में आई तेजी और घरेलू खपत में बढ़ोतरी से स्टील कीमतों में रिकवरी की जा सकती है। पिछले दिनों दाम बढ़ाकर रिकवरी की शुरुआत की गई थी, जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


आरआईएनएल कुछ उन कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने चालू महीने और पिछले माह, दोनों में कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इस माह कीमतें 1,400 रुपये प्रति टन तक बढ़ाई गई, जबकि दिसंबर 2012 में मूल्यवृद्धि करीब 1,500 रुपये प्रति टन की थी। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया (सेल) के चेयरमैन सीएस वर्मा ने भी मूल्यवृद्धि के संकेत दिए हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें