फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्पात उद्योग को 8 लाख करोड़ के निवेश्ा की जरूरत

Thu, 04 Sep 2014 09:05 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय इस्पात उद्योग को 2025-26 तक 20 करोड़ टन की क्षमता बढ़ाने के लिए 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी। इंडस्ट्री के अनुमान के अनुसार, 10 लाख टन कच्चे इस्पात की क्षमता को बढ़ाने के लिए 4,000 करोड़ के निवेश की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


इंडस्ट्री की व्यवसायिक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स आईटीई ग्रुप पीएलसी के साथ मिलकर मिनरल्स, मेटल, मेटलर्जी एवं मटेरियल्स पर अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं कांफ्रेंस (एमएमएमएम 2014) का आयोजन कर रहा है।

चार दिवसीय यह कार्यक्रम 4 से 7 सितंबर तक प्रगति मैदान में चलेगा। इसका उद्घाटन खनन, इस्पात, श्रम एवं रोजगार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। इस दौरान तोमर विश्व मेटल फोरम का भी उद्घाटन करेंगे। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के चेयरमैन सीएस वर्मा इसके मुख्य संरक्षक होंगे।
विज्ञापन


एमएमएमएम 2014 में इस्पात मंत्रालय, खनन मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय का सहयोग है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें