फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी गतिविधियों में ठहराव: ब्लूफिन

Tue, 27 Nov 2012 09:15 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय सूचनाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी ब्लूफिन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर माह के दौरान देश में व्यापारिक गतिविधियों का स्तर तकरीबन सपाट रहा।
विज्ञापन


ब्लूफिन की बिजनेस साइकिल इंडिकेटर (बीसीआई) रिपोर्ट के मुताबिक तीन महीने तक लगातार बढ़त दर्ज करने के बाद नवंबर में यह सूचकांक 160 अंक पर रहा, जबकि अक्तूबर में यह 160.3 के स्तर पर दर्ज किया गया था। इस तरह इससे बीते एक महीने के दौरान कारोबारी गतिविधियों में स्थिरता रहने का संकेत मिलता है। हालांकि सालाना आधार पर इस सूचकांक में 2.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जिससे अर्थव्यवस्था की विकास दर का रुख बढ़त की ओर होने का संकेत मिलता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि नवंबर में बीसीआई में इस मामूली गिरावट की वजह रिकवरी की प्रक्रिया में धीमापन आना रहा है। कंज्यूमर सेक्टर के कारोबार में धीमापन देखा गया, जबकि मूलभूत वस्तुओं और अर्थव्यवस्था की दृष्टि से मध्यवर्ती श्रेणी के उत्पादों में सुधार रहा। हालांकि धीमेपन की इस स्थिति को ग्लोबल आर्थिक सुस्ती से जोड़ते हुए रिपोर्ट ने इसे एक अस्थायी दौर बताया है और इसके जल्द गुजर जाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें