यूपी के व्यापारियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग ने ऑनलाइन मैसेजिंग सेवा की शुरुआत की है। इसके तहत पंजीकृत व्यापारियों को उनके फोन व ईमेल पर विभागीय जानकारियां मिलेंगी। इसके लिए फिलहाल व्यापारियों को वाणिज्य कर विभाग की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड कराना होगा।
वाणिज्य कर विभाग की वेबसाइट www.comtaxup.nic.in के मुख्य पेज पर ही विभाग की ओर से ऑन लाइन मैसेजिंग सेवा का लाभ उठाने के लिए एक लिंक दिया गया है। पंजीकृत व्यापारियों को लिंक पर क्लिक करने के बाद दिए गए स्थान पर अपना टिन नंबर डालना होगा, जिसके बाद उनसे उनका ईमेल व फोन नंबर पूछा जाएगा। अगर सूचना पहले से उपलब्ध है तो उनको सुधारने या अपडेट करने का मौका मिलेगा।