फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का होम शॉपिंग चैनल शुरू करेगा स्टार सीजे

Fri, 02 Nov 2012 07:19 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे टीवी के जरिए शॉपिंग के बढ़ते चलन को देखते हुए स्टार सीजे नेटवर्क ने भारत में विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। स्टार समूह का यह होम शॉपिंग नेटवर्क अगले दो साल में देश में तीन हजार शहरों तक पहुंच मजबूत करने के अलावा महिलाओं पर केंद्रित नया होम शॉपिंग चैनल भी शुरू करेगा।
विज्ञापन


देश के प्रमुख होम शॉपिंग नेटवर्क स्टार सीजे ने अपनी विस्तार योजनाओं में तेजी लाने के लिए नए सीईओ केनी शिन की नियुक्ति की है। अमर उजाला के साथ बातचीत में शिन ने बताया कि भारत के विशाल उपभोक्ता बाजार को देखते हुए यहां होम शॉपिंग के लिए भरपूर संभावनाएं हैं। कंपनी की योजना अपनी सालाना बिक्री को मौजूदा 400 करोड़ रुपये से बढ़ाकर अगले पांच साल में 50 अरब रुपये करने की है।

इसके लिए महिलाओं पर केंद्रित होम शॉपिंग चैनल शुरू करने की तैयारी चल रही है। यह चैनल अगले एक-डेढ साल के अंदर शुरू हो जाएगा, जिस पर महिलाओं से जुड़ी तमाम उत्पाद विशेष ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। अपने क्षेत्रीय विस्तार को बढ़ाने के लिए स्टार सीजे नेटवर्क देश के 3200 शहरों में उत्पादों की पहुंच को बेहतर करेगा। इन योजनाओं को अमल में लाने के लिए कंपनी ने अगले दो साल में करीब 140 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है।
विज्ञापन


केनी शिन का कहना है कि चीन और जापान में स्टार नेटवर्क के होम शॉपिंग चैनल बेहद लोकप्रिय हैं और वहां के अनुभव का लाभ भारत में भी मिलेगा। स्टार सीजे अलाइव चैनल की योजनाओं का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि शॉपिंग के लोकप्रिय होते वेब पोर्टल को चुनौती देने के लिए 20-25 फीसदी ऐसे एक्सक्लूसिव उत्पाद बेचे जाएंगे जो दूसरी जगह आसानी से उपलब्ध न हों। चूंकि एक चैनल पर बेचे जा सकने वाले उत्पादों की संख्या सीमित है इसलिए कंपनी क्षेत्र और वर्ग विशेष पर केंद्रित चैनल शुरू करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें