स्पाइसजेट ने 'वन स्टॉप सेल' नाम का एक खास ऑफर पेश किया है, जिसके तहत सिर्फ 2,999 रुपए में यात्रा कर सकते हैं। इस बार होली 6 मार्च को है, जिसके लिए आप स्पाइसजेट के इस खास ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
यह ऑफर 19 फरवरी से शुरू हुआ है जो 22 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत टिकट कराने पर आप 26 फरवरी से लेकर 15 अप्रैल तक के बीच कभी भी यात्रा कर सकते हैं।
स्पाइसजेट का यह ऑफर सिर्फ घरेलू उड़ानों के लिए है, जिसके तहत सीमित टिकटों पर ही यह ऑफर मिलेगा, जो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।