फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे शहरों के हिस्से आएंगी ज्यादा नौकरियां

Tue, 25 Sep 2012 01:01 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप देश के महानगरों के बजाय दूसरे व तीसरे दर्जे (टियर-2 व टियर-3) के शहर में रह रहे हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो आने वाले महीनों में आपकी बेरोजगारी दूर हो सकती है।
विज्ञापन


वजह यह है कि साल के इन अंतिम महीनों में भर्तियां करने के लिए कंपनियां महानगरों के बजाय छोटे शहरों का रुख करने वाली हैं। इनमें से ज्यादातर नौकरियां रिटेल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में होंगी। कंपनियों के इस बदलते रुख का खुलासा नौकरियों और नियुक्तियों के क्षेत्र में काम करने वाली एक वेबसाइट ने अपने हालिया सर्वे में किया है।

नौकरियों को लेकर ताजा रुझानों (ट्रेंड) की जानकारी देने वाले वेब प्लेटफार्म माईहायरिंगक्लब डॉट कॉम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि साल की दूसरी छमाही में जुलाई से दिसंबर के बीच टियर-2 श्रेणी के शहरों में भर्तियों में काफी तेजी आएगी और इसका अनुपात पहली छमाही के पांच फीसदी से बढ़कर सीधे 29 फीसदी पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


इसका सबसे ज्यादा फायदा पुणे और हैदराबाद सरीखे शहरों में रहने वालों को मिलेगा। इसके अलावा टियर-3 श्रेणी के शहरों में भी भर्तियों में तेजी आएगी और यह शुरुआती महीनों के चार फीसदी के स्तर से बढ़कर 23 फीसदी पर पहुंच जाएंगी। इस वर्ग में जयपुर, गाजियाबाद, कोच्चि सरीखे देश के करीब डेढ़ दर्जन शहर आएंगे। सर्वे में बताया गया है कि टियर-2 व टियर-3 श्रेणी के शहरों में लागत कम बैठने और अपेक्षाकृत कम वेतन पर कर्मचारी मिल जाने के चलते नई नियुक्तियों के लिए कंपनियां मेट्रो शहरों के बजाय इन शहरों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

यदि सेक्टरों के हिसाब से देखें तो इन शहरों से भर्तियां करने में आईटी और आईटी आधारित सेवाएं देने वाली कंपनियां सबसे ज्यादा 26 फीसदी नियुक्तियां करेंगी। इसके बाद रिटेल, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनियां 24 फीसदी भर्तियां इन शहरों से करेंगी। नौकरियों के मामले में सबसे ज्यादा फायदा पुणे, अहमदाबाद जैसे शहरों को होगा, जबकि उसके बाद चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों का नंबर आएगा।

माईहायरिंगक्लब डॉट कॉम के संस्थापक व सीईओ राजेश कुमार का कहना है कि इन शहरों में प्रतिभावान और पेशेवर योग्यता रखने वाले ऐसे लोगों की भरमार है, जिन्हें किसी बड़ी कंपनी में अच्छी नौकरी की तलाश है। इसे देखते हुए बड़ी कंपनियां अब इस तरह के लोगों की योग्यता का इस्तेमाल अपनी कंपनी में करने के प्रति आकर्षित हुई हैं।

एचआर कंसल्टेंट व अपनासर्किल डॉट कॉम के संस्थापक व सीईओ योगेश बंसल का कहना है कि दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों ने कर्मचारियों की तलाश कर रही कंपनियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। खासतौर से टेक्नॉलजी, आईटी, बैंकिंग, रिटेल और ऑटो सेक्टर की कंपनियां इन शहरों की ओर ज्यादा आकर्षित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें