फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन में 6-15 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद

Wed, 17 Apr 2013 10:25 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी को लेकर इस साल का अनुमान बहुत अधिक उत्साहित करने वाला नहीं दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद सीनियर पेशवरों को उम्मीद है कि इस साल उन्हें 6-15 फीसदी तक की वेतन वृद्धि मिल सकती है।
विज्ञापन


देश के प्रमुख जॉब सर्च एवं कैरियर पोर्टल हेड हांकोस डॉट कॉम की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में यह तस्वीर उभरकर सामने आई है।

वेब पोर्टल ने 230 से अधिक पेशेवरों के बीच यह सर्वे कराया। सर्वे में शामिल 46 फीसदी वरिष्ठ पेशेवरों ने उम्मीद जताई की इस साल के सालाना अप्रेजल में उन्हें 6 फीसदी से 15 फीसदी के बीच वेतन वृद्धि मिलने का भरोसा है। जबकि, 19 फीसदी लोगों को लगता है कि वह इस साल 15 फीसदी से अधिक की वेतन वृद्धि हासिल कर सकते हैं।

सर्वे में हालांकि सालाना वेतन वृद्धि को लेकर एक निराशाजनक तस्वीर भी उभरकर सामने आई है। इसके मुताबिक, सर्वे में शामिल करीब 36 फीसदी लोगों का मानना है कि उन्हें इस साल वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं मिलने वाली है या यदि वेतन बढ़ाया भी जाता है तो वह 5 फीसदी से कम ही रहेगा।
विज्ञापन


सर्वेक्षण रिपोर्ट पर हेड हांकोस डॉट कॉम के सीईओ उदय सोढ़ी कहते हैं कि पेशेवरों को सैलरी के सालाना अप्रेजल का सबसे अधिक इंतजार रहता है।

कायदे के अनुसार जो व्यक्ति अच्छी वेतन वृद्धि के योग्य है, उसे वह मिलता है। नियोक्ताओं ने बदलते कारोबारी माहौल को स्वीकार कर लिया है। अधिकांश नियोक्ता अब परफार्मेंस के आधार पर वेतन वृद्धि या अन्य प्रोत्साहन देने पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें