फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टेमा श्याम भारत में अधिग्रहण की तैयारी में

Mon, 19 Nov 2012 09:56 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रूसी टेलीकॉम कंपनी सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसेज की भारतीय इकाई भारत में साझेदार कंपनी की तलाश कर रही है। कंपनी की भारतीय इकाई के प्रमुख वेसेवोल्द रोजानोव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में हुए टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितताओं की जांच के बाद देश के 22 सर्किल में कंपनी की ओर से मोबाइल सेवा देने पर उच्चतम न्यायालय की ओर से लगाया गया प्रतिबंध जनवरी से लागू हो जाएगा। रोजानोव ने कहा कि ऐसे में कंपनी भारत में किसी ऐसी कंपनी का अधिग्रहण करने की योजना बना रही है, जिसके जरिए वह यहां अपना कारोबार जारी रख सके।

हालांकि, उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के संबंध में उनकी कंपनी ने पुनर्समीक्षा याचिका दायर की है और इसपर अंतिम फैसला आने तक अधिग्रहण सौदे के लिए प्रतीक्षा की जाएगी। मीडिया खबरों के मुताबिक सिस्टेमा श्याम भारत में एयरसेल का अधिग्रहण करने की संभावनाएं देख रही है। ग्राहक संख्या के लिहाज से एयरसेल देश की सातवीं बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें