फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर से पूंजी जुटाने की राह होगी आसान

Wed, 23 Jul 2014 10:30 AM IST
अजीत सिंह / अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कंपनियों के लिए सिंगापुर से जुटाने की राह आसान हो जाएगी। सिंगापुर एक्सचेंज ने भारत में अपना संपर्क कार्यालय खोला है। मुंबई में खुला यह कार्यालय भारतीय कंपनियों को सिंगापुर के पूंजी बाजार तक पहुंच बनाने में मदद करेगा। एक्सचेंज ने नीता प्रसाद को भारत में अपना मुख्य प्रतिनिधि नियुक्त किया है। मोदी सरकार के पहले बजट के दो सप्ताह के भीतर सिंगापुर एक्सचेंज के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


बजट में सरकार ने विदेशी निवेश के नियमों में ढील देने के अलावा रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट को रियायत देने का ऐलान किया गया है। सिंगापुर एक्सचेंज के सीईओ मैग्नस बोकर का कहना है कि एक्सचेंज भारतीय कंपनियों की अंतरराष्टï्रीय निवेशकों तक पहुंच बनाने में मदद करना चाहता है। इसके लिए एनएसई व बीएसई के साथ भागीदारी को मजबूत किया जाएगा। बोकर के मुताबिक, भारत में सिंगापुर एक्सचेंज का संपर्क कार्यालय इस उभरती अर्थव्यवसथा को लेकर सिंगापुर एक्सचेंज की प्रतिबद्धता का सबूत है। गौरतलब है कि वर्ष २००७ में बीएसई में सिंगापुर एक्सचेंज ने ५ फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।

भारतीय कंपनियां सिंगापुर एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने के अलावा बॉन्ड, रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट या बिजनेस ट्रस्ट के जरिए पूंजी जुटा सकती हैं। बिजनेस ट्रस्ट और आरईआईटी के अलावा यह एक्सचेंज खनन, तेल और गैस क्षेत्र की कंपनियों के लिए भी जाना जाता है। पिछले दो साल में भारतीय कंपनियां सिंगापुर से करीब ६ अरब डॉलर की पूंजी जुटा चुकी हैं। इंडियाबुल्स प्रॉपर्टी और रेलिगेयर हेल्थ ट्रस्ट जैसी ५-६ कंपनियां सिंगापुर एक्सचेंज में लिस्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें