सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग मजबूत रहने से घरेलू सराफा बाजार में चांदी 300 रुपये उछलकर 45,300 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि, वैश्विक बाजारों में नरमी के बीच स्थानीय स्तर पर खरीदारी सुस्त रहने से सोना 10 रुपये उतरकर 28,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में गिरावट का दबाव घरेलू बाजार पर हुआ। सिंगापुर में सोने के भाव 1,316.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।
घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर टिकी रही। चांदी सिक्कों के भाव में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।