फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा क्षेत्र के लिए खास तौर से सिडबी देता है कर्ज

Fri, 15 Mar 2013 11:56 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप हॉस्पिटेलिटी, पर्यटन, आईटी, बीपीओ, रेस्टोरेंट, लॉजिस्टिक जैसी सेवाओं का कारोबार कर रहे हैं और उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


सिडबी की ‘सर्विस सेक्टर असिस्टेंस योजना’ छोटे और मझोले कारोबारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही बनाई गई है। इस योजना के तहत कारोबारियों को लंबी अवधि के कर्ज मिलने के साथ पूंजी जुटाने के लिए इक्विटी, कनवर्टिबल डिबेंचर, जीरो कूपन बांड आदि के विकल्प भी मिलते हैं।

किसे मिलता है लाभ
सिडबी के जरिए सर्विस सेक्टर में काम करने वाले मौजूदा छोटे और मझोले कारोबारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत प्रोजेक्ट की लागत 75 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जिस पर सिडबी की तरफ से 50 करोड़ रुपये तक का अधिकतम टर्म लोन मिल सकता है। प्राइवेट लिमिटेड, पब्लिक लिमिटेड और पार्टनरशिप, प्रोपराइटरशिप आदि इकाइयां कर्ज के लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


पूंजी के विकल्प
कारोबारियों के लिए टर्म लोन लेने के अलावा, पूंजी जुटाने के दूसरे विकल्प जैसे सब डेट, इक्विटी कनवर्टेबल डिबेंचर, जीरो कूपन बांड आदि भी उपलब्ध हैं। सिडबी के जरिए पूंजी जुटाने के अतिरिक्त विकल्प मिलने के अलावा कारोबारियों के लिए यह भी फायदेमंद है कि सिडबी केवल एमएसएमई सेक्टर को वित्तीय सहायता देने वाला बैंक है। इसके अलावा कारोबारी को सिडबी से ब्याज दरों के मामले में भी सहूलियत मिलती है।

कब ले सकते हैं लोन
इस योजना के तहत कारोबारी सिडबी से कारोबार बढ़ाने के लिए टर्म लोन ले सकते हैं। मार्केटिंग, ब्रांडिंग, वितरण नेटवर्क को बढ़ाने, रिसर्च और अनुसंधान के लिए, सॉफ्टवेयर आदि की खरीदारी के लिए कर्ज ले सकते हैं।

कैसे करें आवेदन
कारोबारी सिडबी की शाखाओं में जाकर आवेदन करने के अलावा अपनी प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ऑनलाइन भी सिडबी को भेज सकते हैं। इसके लिए कारोबारी सिडबी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अपनी जरूरत के बारे में जानकारी भेज सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें