सारा डेविस जब भी ये देखती थी कि लोगों को हैण्ड मेड कार्ड्स के लिए मनचाहे लिफाफे नहीं मिल रहे हैं तो उनके दिमाग में नया आइडिया आया। उसने एक एनवेलेपर बनाया जो किसी भी साइज के लिफाफे और कागज निकाल सकता है।
31 वर्षीय सारा का कहना है कि आसान आइडिया हमेशा बेस्ट होते हैं। सारा का मानना है कि ये एक मिथ है कि कोई व्यवसाय शुरु करने के लिए हजारों पाउण्ड आपकी जेब में होने चाहिए।
सारा ने ये बिजनेस तब शुरु किया था जब वो स्कूल में पढ़ती थी और आज उनका ऑफिस फ्लोरिडा में है जिसमें उनके अण्डर में 60 लोग काम करते हैं। उन्होंने अब तक केवल 3 महीने की छुट्टी ली थी जब उनका बेटा ऑलिवर पैदा हुआ था। फिलहाल वह सालाना 11 मिलियन पाउण्ड कमाती हैं। रुपए में ये रकम 1 अरब से ऊपर है।