फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में उछला बाजार

Tue, 27 Nov 2012 09:25 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गई है। सुबह 9.15 बजे बीएसई सेंसेक्स 94.37 अंक ऊपर 18,631.38 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 27.35 अंक उछलकर 5663.25 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


ग्रीस को राहत पैकेज मिलने पर एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है। निक्केई 36 अंक उछलकर 9425 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 67.60 अंक ऊपर 21,925.40 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

इधर सोमवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रुख रहा। डाओजोंस और एसएंडपी इंडेक्स में गिरावट और नैस्डैक में तेजी रही। बाजार में एप्पल, फेसबुक के शेयरों में मजबूती देखी गई। डाओ जोंस 42.30 अंक उछलकर 12,967.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी इंडेक्स तीन अंक नीचे 1406.30 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें