फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौद्रिक नीति से बाजार खुश, सेंसेक्स 185 अंक उछला सेंसेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की ऋण एवं मौद्रिक नीति पर घरेलू शेयर बाजार ने काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई है। मौद्रिक नीति में उठाए गए कदमों से बॉॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 184.85 अंक उछल कर 25,908.01 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी  62.90 अंक की बढ़त के साथ 7,746.55 अंक पर रहा।
विज्ञापन


हल्की बढ़त के साथ खुले बाजार में हालांकि मौद्रिक नीति की घोषणा होने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव दिखा, एसएलआर में आधी फीसदी की कटौती जैसी घोषणा के बाद बाजार ने फिर से तेजी का रुख कर लिया। इस घोषणा के कारण तंत्र में करीब 40 हजार करोड़ रुपये आएंगे जसिसे बैंक आसानी से कर्ज दे सकेंगे।

महंगाई घटने पर ब्याज दरों में कटौती करने के रिजर्व बैंक के आश्वासन से ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील बैंकिंग, रीयल्टी व ऑटो जैसे सेक्टरों के साथ-साथ पावर, तेल-गैस, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल, टेक, आईटी, एफएसीजी और हेल्थकेयर में बढ़त रही। कैपिटल गुड्स वर्ग में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन


सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सबसे ज्यादा 3.83 फसदी की बढ़त महिंद्रा के शेयर में रही। इसके अलावा ओएनजीसी, बजाज ऑटो, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसएसएलटी, सन फार्मा, एचडीएफसी, इनफोसिस, एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, मारुति, टाटा पावर, एक्सिस बैंक, आईटीसी, एसबीआई, कोल इंडिया, डा. रेड्डीज और गेल इंडिया में भी तेजी रही।
विज्ञापन


गिरावट वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प, एयरटेल, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भेल, विप्रो, एलएंडटी, टीसीएस, रिलायंस और सिप्ला शामिल रहे।





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें