फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल बढ़त का फायदा नहीं उठा पाया बाजार

Mon, 19 Nov 2012 09:10 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर सीडी, सीजी, धातु, पीएसयू, आईटी, पावर और बैंकिंग शेयरों में चौतरफा बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार दबाव में रहे। मारूति, एयरटेल, आईटीसी, बजाज ऑटो व महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में तेजी के चलते बीएसई का सेंसेक्स 29.63 अंकों की बढ़त लेकर 18,339 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 2.65 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5,571.40 अंक पर सिमट गया। बीएसई का मिडकैप 59.34 अंक नीचे 6,598.99 अंक के स्तर पर और स्मॉलकैप 60.21 अंक की कमजोरी लेकर 7,050.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई समूह में रीयल्टी, टेक, एफएमसीजी और ऑटो वर्ग में खरीद रही, जबकि बाकी सभी वर्ग बिकवाली के दबाव में रहे। बीएसई में कुल 2,969 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,062 लाभ में और 1,766 नुकसान में रही बाकी 144 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन


अमेरिका से वित्तीय संकट से उबरने के लिए मजबूत प्रयासों का आश्वासन मिलते ही ग्लोबल बाजारों ने मजबूती देखी गई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट मजबूती पर रहे। अमेरिकी व यूरोपीय बाजारों में भी तेजी देखी गई। मुद्रा बाजार में डॉलर ने मजबूती ली और कच्चा तेल भी 110 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ता दिखाई दिया।

दूसरी ओर देश में सरकार की ओर से किए गए आर्थिक सुधारों की पहल का संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष की ओर से विरोध होने तगड़े विरोध के चलते सुधारों से जुडे़ विधेयकों के पास हो पाने को लेकर आशंका बढ़ने से घरेलू बाजार में निवेशकों में आशंका दिखी। ऐसे में बाजार को तेजी के लिए आधार नहीं मिल पाया। कमजोरी लेकर खुला सेंसेक्स बीच सत्र में 18,386.78 अंक के उच्चतम स्तर और 18,256.07 अंक के न्यूनतम स्तर पर भी रहा।

एनएसई ने बढ़त के साथ शुरुआत की और बीच कारोबार में 5,592.75 अंक के ऊपरी और 5,549.25 अंक के निचले दायरे में रहा। सेंसेक्स में लाभ कमाने वालों में मारुति 3.87 फीसदी, भारती एयरटेल 2.89, आईटीसी 2.70, बजाज ऑटो 2.23, महिंद्रा 1.60, हीरो मोटोकॉर्प 1.37, एनटीपीसी 1.11, एचडीएफसी बैंक 0.86 इनफोसिस 0.77, सिप्ला 0.66, सन फर्मा 0.27, जिंदल स्टील 0.16 और कोल इंडिया 0.14 प्रतिशत फायदे के साथ शामिल रही।

नुकसान उठाने वाली कंपनियों में टाटा पावर 2.52 फीसदी, टीसीएस 1.90, टाटा स्टील 1.61, एचडीएफसी 1.23, एलएंडटी 1.22, गेल इंडिया 1.18, रेड्डीज लैब 1.09, हिंडाल्को 1.01, हिन्दुस्तान यूनि 0.81, स्टरलाइट 0.72, एसबीआई 0.60, ओएनजीसी 0.53, विप्रो 0.43, टाटा मोटर्स 0.36, आईसीआईसीआई बैंक 0.34, भेल 0.28 और आरआईएल 0.15 प्रतिशत घाटे में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें