रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों कें कोई राहत न दिए जाने के बावजूद अगले माह दरों में कटौती के दिलासे और संसद में बैंकिंग संशोधन विधेयक के पारित होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट की आशंकाओं के उलट बढ़त हासिल की। बीएसई का सेंसेक्स 120.33 अंक बढ़कर 19,364.75 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 38.90 अंक चढ़कर 5,896.80 अंक पर रहा।
बीएसई का मिडकैप 36.90 अंक बढ़कर 7,077.37 अंक पर और स्मॉलकैप 43.84 अंक चढ़कर 7,431.17 अंक पर रहा। सेंसेक्स में बढ़त हासिल करने वाली कंपनियों में एयरटेल 4.23 प्रतिशत, भेल 4.14, टाटा स्टील 3.76, हिंडाल्को 2.66, सनफार्मा 2.33, जिंदल स्टील, विप्रो 1.47, एलएंडटी 1.36, टाटा मोटर्स 1.31, स्टेट बैंक 1.19, एचडीएफसी 1.15, सिप्ला 0.78 और हीरो मोटोकॉर्प 0.77 फीसदी के साथ शामिल रहीं।
नुकसान उठाने वाली कंपनियों में रमारुति 1.64, ओएनजीसी 0.87, डा रेड्डी 0.68, बजाज ऑटो 0.45, रिलायंस 0.53 और एचडीएफसी बैंक 0.30 फीसदी के साथ शामिल हैं। बीएसई में कुल 3,073 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,682 बढ़त में और 1,256 गिरावट में रहे, जबकि 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई के अधिकांश समूह बढ़त में रहे, जिनमें रीयल्टी 2.38, धातु 1.78, सीजी 1.50, टेक 1.14, पावर 1.08, सीडी 0.79, हेल्थकेयर 0.79, पीएसयू 0.61, आईटी 0.49, ऑटो 0.44, बैंकिंग 0.34 और एफएमसीजी 0.33 प्रतिशत शामिल हैं। तेल एवं गैस वर्ग 0.21 फीसदी की गिरावट में रहा। बीएसई का सेंसेक्स करीब 50 अंक बढ़कर 19,293.01 अंक पर खुला और 19364.75 अंक पर बंद होने से पूर्व 19396.28 अंक के ऊपरी व 19,149.03 अंक के निचले दायरे में कारोबार करता रहा। एनएसई का निफ्टी 16 अंक की बढ़त के साथ 5,873.60 अंक पर खुला और 5,905.80 से लेकर 5,823.15 अंक के दायरे में कारोबार करते हुए आखिरकार 38.90 अंक बढ़कर 5,896.80 अंक पर बंद हुआ।