सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 92.66 अंकों की गिरावट के साथ 19,691.42 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई के निफ्टी में 27.75 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,988.40 पर बंद हुआ।
हालांकि सुबह शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स 68.72 अंक चढ़कर 19,852.80 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 26 अंक चढ़कर 6,042.15 के स्तर पर खुला। अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपए में भी तेजी दर्ज की गई है। रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 54.90 के स्तर पर खुला।