सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। सुबह 9:50 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 66.30 अंकों की मजबूती के साथ 20,105.34 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी इसी समय 15.10 अंक चढ़कर 6,079.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले सुबह शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स 66.79 अंकों की तेजी के साथ 20,105.83 पर खुला। वहीं, निफ्टी में 11.60 अंकों की तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने 6,076 पर कारोबार की शुरुआत की।