लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रखते हुए घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए।
रिलायंस, कोल इंडिया, हीरोमोटो कॉर्प, आईटीसी, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक व टीसीएस जैसे हैवी वेट शेयरों में अच्छी लिवाली के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 130.05 अंक उछल कर 20,160.82 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 28.10 अंक की बढ़त के साथ 6,111.25 अंक पर बंद हुआ। एमसीएक्स-एसएक्स का प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 51.64 अंक की बढ़त के साथ 11,947.27 अंक पर रहा।
हीरोमोटो कॉर्प की बिक्री में बढ़त से कंपनी के शेयर 5 फीसदी से भी अधिक चढ़े, जबकि कोल इंडिया के बेहतर नतीजों ने इसे तीन फीसदी से ज्यादा बढ़त दी। रिलायंस के शेयरों में भी लगातार दूसरे दिन लिवाली के चलते तेजी बनी रही।
बीएसई के अधिकाश समूह तेजी में रहे, जिनमें 0.28 से लेकर 1.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज में जारी लिवाली से तेल एवं गैस समूह में सबसे अधिक बढ़त रही। गिरावट में रहने वाले वर्गों में बैंकिंग 0.05 फीसदी और हेल्थकेयर 0.68 फीसदी के साथ शामिल रहा।
सेंसेक्स के बढ़त वाले शेयरों में हीरो मोटोकार्प 5.09 फीसदी, भेल 3.30, कोल इंडिया 3.01, महिंद्रा 2.22, ओएनजीसी 1.94, आईटीसी 1.84, रिलायंस 1.80, एयरटेल 1.63, एनटीपीसी 1.61, टाटा स्टील 1.37, बजाज ऑटो 1.31, डा रेड्डी 1.14, आईसीआईसीआई बैंक 1.13, टीसीएस 1.12, टाटा मोटर्स 0.48, मारुति सुजुकी 0.35, गेल इंडिया 0.23, विप्रो 0.19 और जिंदल स्टील 0.16 फीसदी के साथ शामिल रहे।
गिरावट वाले शेयरों में सनफार्मा 1.90 फीसदी, स्टेट बैंक 1.45, स्टरलाइट 1.40, सिप्ला 1.18, एचडीएफसी 0.83, टाटा पावर 0.76, एलएंडटी 0.72, हिंडाल्को 0.50, एचडीएफसी बैंक 0.22 और हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.07 फीसदी के साथ शामिल रहे।