फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 20 हजार के पार

Fri, 18 Jan 2013 04:33 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक सुधारों की दिशा में सरकार के कदम आगे बढ़ने से उत्साहित शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत बढ़त हासिल की। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.01 अंकों की तेजी के साथ 20,039.04 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 25.20 अंक चढ़कर 6,064.40 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


शेयर बाजार में दिनभर मजबूती का रुख देखने को मिला। सुबह 10 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 132.95 अंकों की तेजी के साथ 20,096.98 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 39.10 अंक चढ़कर 6,078.30 के स्तर पर चल रहा था।

डीजल की कीमतों को बाजार के हवाले करने से ऑयल एंड गैस के शेयरों में उछाल देखने को मिला। सुबह सेंसेक्स 123.75 अंकों की तेजी के साथ 20,087 पर खुला। वहीं, निफ्टी ने भी मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। निफ्टी 36.90 अंकों की बढ़त के साथ 6,076.10 पर खुला।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार ने गुरूवार को आर्थिक सुधारों की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए डीजल की कीमतों को बाजार के हवाले कर दिया। इस फैसले के तुरंत बाद तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 45 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें