अगस्त महीने के दौरान व्यापार घाटे में कमी के कारण आज बाजार में तेजी देखने को मिली।
जुलाई की तुलना में अगस्त माह में व्यापार घाटा घटकर 10.7 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि जुलाई माह में यह 12.27 अरब डॉलर के स्तर पर था।
बीएसई सेंसेक्स ने मंगलवार को एक समय 20,000 अंकों के आंकड़े को छू लिया था। वहीं निफ्टी ने भी 5,900 का आंकड़ा छू लिया था।
पर बाजार बंद होने के समय बीएसई सेंसेक्स 727.04 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 19,997.10 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं दिनभर के दौरान निफ्टी में भी 216.35 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शाम को मार्केट बंद होने के समय निफ्टी 5,896.75 के स्तर पर पहुंच चुका था।
पूरे दिन के दौरान बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में हुए कारोबार में क्रमशः 3.77 और 3.81 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स में एबीबी लिमिटेड, जेपी पॉवर और टाटा मोटर्स के शेयरों में क्रमशः 17.43, 11.94 और 9.88 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं निफ्टी में टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, अंबुजा सीमेंट, हीरो मोटो कॉर्प और एसीसी के शेयरों में 7-9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शाम तक प्रति दस ग्राम सोने की कीमत में 400 रुपए की कमी आई गई थी। शाम को 31,138 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गई है।
वहीं चांदी की कीमतों में 1,030 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत बाजार में 53,062 रुपए प्रतिकिलो के स्तर पर थी।
वहीं व्यापार घाटा कम होने से एक डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत में भी सुधार दर्ज किया गया और 1.28 रुपए की कमी के साथ रुपए ने 63.96 के स्तर को छू लिया था।
गर्वनर पद पर आने के बाद लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली।
बाजार के विश्लेषक इसे रघुराम राजन इंपेक्ट से जोड़ कर भी देख रहे हैं।