फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरें घटने की उम्मीद में उछला शेयर बाजार

Fri, 14 Jun 2013 07:05 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
थोक महंगाई दर में गिरावट से ब्याज दरें कम होने की उम्मीद बढ़ने और रुपये में मजबूती से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार ने तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को मजबूत बढ़त दर्ज की।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 350.77 अंक की छलांग लगाकर 19 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ 19,177.93 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.30 अंक के उछाल के साथ 5,808.40 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी में यह 15 मई के बाद यह सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त है। बीएसई का मिड कैप 1.19 प्रतिशत बढ़कर 6,180.90 अंक और स्मॉल कैप 1.03 प्रतिशत चढ़कर 5,772.45 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


एमसीएक्स एसएक्स का प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 207.09 अंक की बढ़त के साथ 11,386.45 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आए उछाल से निवेशकों की पूंजी में करीब 90 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

बीएसई में कुल 2,450 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,422 बढ़त में और 881 नुकसान में रहे। शेष कंपनियों के 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई के सभी वर्ग लाभ में रहे।

सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में हिंडालको 7.07 फीसदी, टाटा मोटर्स 4.91, मारुति 4.09, टाटा पावर 3.72, एलएंडटी 3.41, बजाज ऑटो 3.41, आईसीआईसीआई बैंक 3.16, आरआईएल 3.15, टाटा स्टील 3.01, एचडीएफसी 2.66, महिंद्रा 2.66, जिंदल स्टील 2.60, स्टरलाइट 1.84, गेल इंडिया 1.73, एचडीएफसी बैंक 1.46, आईटीसी 1.41, एसबीआई 1.31, एनटीपीसी 1.24, डा. रेड्डी लैब 0.92, ओएनजीसी 0.87, इनफोसिस 0.67, कोल इंडिया 0.65,एयरटेल 0.52, टीसीएस 0.42 और सनफार्मा 0.36 फीसदी बढ़त के साथ शामिल रहीं।
विज्ञापन


दूसरी ओर विप्रो 0.71 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 0.41, सिप्ला 0.24 और हिन्दुस्तान यूनी 0.24 फीसदी की गिरावट में रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें