फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज शेयरों में मजबूती से उछला बाजार

Wed, 26 Dec 2012 07:30 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई बाजारों में तेजी और स्थानीय स्तर पर बैंकिंग समूह व रिलायंस जैसे दिग्गज शेयरों में मजबूत लिवाली के बल पर शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही। बीएसई का सेंसेक्स 162.37 अंक बढ़कर 19,417.46 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 49.85 अंक चढ़कर 5,905.60 अंक पर रहा। छोटी और मझोली कंपनियों की तुलना में बड़ी कंपनियों में लिवाली का अधिक जोर रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.66 प्रतिशत बढ़कर 7,069.09 अंक पर और स्मॉलकैप 0.36 प्रतिशत चढ़कर 7,375.80 अंक पर रहा।
विज्ञापन


बीएसई में कुल 3,066 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,523 बढ़त में और 1,416 गिरावट में रहे जबकि 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बढ़त में रहने वालों में एयरटेल 2.78 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.38, एलएंडटी 2.19, जिंदल स्टील 2.03, स्टेट बैंक 1.84, सन फार्मा 1.69, बजाज ऑटो 1.67, टाटा पावर 1.54, भेल 1.14, आईटीसी 1.06, रिलायंस 0.98, स्टरलाइट 0.87, एचडीएफसी 0.85, महिंद्रा 0.78, एचडीएफसी बैंक 0.64 और गेल इंडिया 0.64 प्रतिशत के साथ शामिल रहीं।

गिरावट वाले शेयरों में हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.40 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 0.81, टाटा मोटर्स 0.42, इनफोसिस 0.33, टीसीएस 0.25 और विप्रो 0.22 प्रतिशत शामिल हैं। बीएसई में आईटी में 0.17 फीसदी की गिरावट को छोड़कर सभी समूह बढ़त में रहे। इनमें सीजी 1.68 प्रतिशत, बैंकिंग 1.36, रीयल्टी 1.22, पावर 0.95, तेल एवं गैस 0.80, हेल्थ केयर 0.64, पीएसयू 0.61, धातु 0.60, सीडी 0.46 और एफएमसीजी 0.42 प्रतिशत शामिल रहे।
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में तेजी की खबरों से बीएसई का सेंसेक्स 47 अंकों की बढ़त के साथ 19,302.47 अंक पर खुला। प्रारंभ में ही 19,274.07 अंक के न्यूतनम स्तर तक फिसला, लेकिन लिवाली के दम पर जल्द ही यह 19,468.40 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। आखिर में पिछले सत्र के 19,255.09 अंक की तुलना में 0.84 प्रतिशत अर्थात 162.37 अंक बढ़कर 19,417.46 अंक पर रहा। एनएसई का निफ्टी करीब नौ अंक चढ़कर 5,864.95 अंक पर खुला। बिकवाली के दबाव में यह 5,859.55 अंक तक लुढ़का, लेकिन लिवाली शुरू होने पर 5,900 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 5,917.30 अंक तक गया। अंत में पिछले दिवस के 5,855.75 अंक की तुलना में 0.85 प्रतिशत अर्थात 49.85 अंक बढ़कर 5,905.60 अंक पर बंद हुआ।

रेटिंग एजेंसी केअर शेयर बाजार में सूचीबद्ध
देश की दूसरी बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रेडिट एनालिसिस ऐंड रिसर्च लिमिटेड (केअर) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध हो गई। केअर के प्रबंध निदेशक डीआर डोगरा ने बताया कि प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 72 लाख शेयरों की बिक्री करके 540 करोड़ रुपये जुटाने वाले केअर के शेयर बीएसई में 949 रुपये और एनएसई में 940 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सूचीबद्ध हुए हैं। आईपीओ का आफर मूल्य 750 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ के तहत संस्थागत निवेशकों ने 43 गुना शेयर खरीदे जबकि गैर संस्थागत निवेशकों ने 110 गुना खरीद की। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों में 6.11 गुना और एंकर निवेशकों की श्रेणी में 1.81 गुना खरीदारी हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें