फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स फिर पहुंचा 27 हजार के पार

Fri, 12 Sep 2014 05:50 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में बढ़त पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 65.17 अंक की बढ़त के साथ 27 हजार के मनौवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 27,064.04 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 19.80 अंक ऊपर 8,105.50 अंक पर रहा।
विज्ञापन

बीएसई में फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो और एफएमसीजी वर्गों में लिवाली के चलते तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर पावर, कैपिटल गुड्स, मेटल और रीयल्टी सेक्टर में गिरावट रही। मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में आईटीसी, सिप्ला, एचडीएफसी और मारुति के शेयर शामिल रहे। गिरावट वाले शेयरों में हिंडाल्को, सनफार्मा, रिलायंस, एनटीपीसी, एलएंडटी, इनफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और कोल इंडिया शामिल रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें