रिटेल में एफडीआई पर सियासी गतिरोध खत्म होने से शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गई। कई हफ्तों बाद बीएसई सेंसेक्स 19,000 को पार कर गया। सेंसेक्स 329 अंक चढ़कर 19171 और निफ्टी 97 अंक चढ़कर 5825 पर बंद हुआ। छोटे शेयरों में उतनी तेजी नहीं देखी गई। निफ्टी मिडकैप 1 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप 0.5 फीसदी चढ़े।
दोपहर 2.20 बजे बाजार
दोपहर 2.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 262.92 अंक ऊपर 19,105.40 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 74.30 अंक ऊपर 5801.75 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
सुबह 11.40 बजे बाजार
सुबह 11.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 246.22 अंक ऊपर 19,088.30 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 67.50 अंक ऊपर 5794.95 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
सुबह 9.20 बजे बाजार
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी से बेअसर शेयर बाजारों में मजबूती देखी गई है। सुबह 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 94.28 अंक ऊपर 18,936.36 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 23.80 अंक ऊपर 5751.25 अंकों पर कारोबार कर रहा था।