फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स, बाजार में खुशी

Mon, 31 Mar 2014 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती की कोई संभावना न दिखने के बावजूद वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कई ब्लूचिप शेयरों में तगड़ी लिवाली के लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त बनाते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 46.30 अंक की तेजी के साथ 22,386.27 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 8.30 अंक की मजबूती लेकर 6,704.20 अंक पर रहा। बाजार में अक्तूबर 2013 के बाद यह सबसे अधिक मासिक बढ़त रही।
विज्ञापन


बीएसई में मेटल, रीयल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, आईटी और टेक वर्ग में 0.15 से 3.87 फीसदी की मजबूती रही। एफएमसीजी, पावर, कैपिटल गुड्स और बैंकिंग 0.09 से 0.64 फीसदी कमजोर रहे। बाजार में कारोबार की शुरुआत हालांकि गिरावट के साथ हुई और कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव बना रहा। सेंसेक्स ने 22,467.21 अंक का ऊपरी और 2,2253.78 अंक का निचला स्तर भी छुआ। निफ्टी ने 6,730.05 अंक के उच्चतम और 6,662.40 अंक के न्यूनतम स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 18 कंपनियों के शेयर लाभ में और बाकी नुकसान में रहे। मुनाफा कमाने वालों में हिंडाल्को, टाटा स्टील, सेसा स्टरलाइट, मारुति, सनफार्मा, रिलायंस, महिंद्रा, एचडीएफसी, बजाज ऑटो, टीसीएस, हीरो मोटोकार्प, हिन्दुस्तान यूनि, एसबीआई, कोल इंडिया, इनफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल के शेयर 0.44 से 8.71 फीसदी तक बढ़त के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन


नुकसान में रहने वालों में ओएनजीसी, रेड्डीज लैब, टाटा पावर, आईटीसी, विप्रो, गेल इंडिया, भेल, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, सिप्ला, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक शामिल रहे। इनमें 0.05 से 2.91 फीसदी तक की गिरावट रही। बीएसई में आज कुल 2,879 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,706 लाभ में और 1,024 नुकसान में रहे बाकी 149 में कोई बदला नहीं हुआ।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें