बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 32.14 अंक की गिरावट के साथ 28,850.97 अंक पर बंद हुआ। यह इसका दो सप्ताह का सबसे निचला स्तर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 12 अंक नीचे 8,711.70 अंक पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 395 अंक तक उछल कर 29,277.83 अंक की ऊंचाई तक गया, पर बिकवाली के दबाव में इसे आखिरकार गिरावट पर बंद हुआ। बीएसई में सबसे ज्यादा दबाव पावर, रीयल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स वर्गों पर दिखा।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान टाटा पावर, सेसा स्टरलाइट, भेल, ओएनजीसी, महिंद्रा, सिप्ला, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, गेल और हिंडाल्को के शेयरों में देखने को मिला। सेंसेक्स पिछले पांच सत्रों में 830.80 अंक गंवा चुका है।