फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकवाली के दबाव में 26 हजार से नीचे आया सेंसेक्स

Mon, 28 Jul 2014 09:07 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों के नकारात्मक रुझान और मुनाफावसूली के चलते घरेलू शेयर बाजार शेयर बाजार लगातार दूसरे दिवस गिरावट पर रहे। बॉम्बे शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 135.52 अंक लुढ़क कर 25,991.23 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.75 अंक नीचे 7,748.70 अंक पर रहा।
विज्ञापन


बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट रीयल्टी समूह में देखने को मिली। इसके साथ ही तेल-गैस, पीएसयू, मेटल, बैंकिंग तथा ऑटो समूह में भी बिकवाली का दबाव रहा। मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, भेल, विप्रो, रेड्डीज लैब, इनफोसिस, टाटा पावर, एचडीएफसी और एनटीपीसी शामिल रहीं।

दूसरी ओर नुकसान उठाने वाली कंपनियों में कोल इंडिया, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस, ओएनजीसी, महिंद्रा, सिप्ला, बजाज ऑटो, गेल इंडिया, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, सेसा स्टरलाइट, टीसीएस, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईटीसी, मारुति और भारती एयरटेल शामिल रहीं।
विज्ञापन


बीएसई, एनएसई आज बंद
नई दिल्ली। ईद के मौके पर अवकाश के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में मंगलवार को कारोबार नहीं होगा। बैंकों में अवकाश की वजह से एक्सचेंजों में शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। बुधवार को सामान्य कारोबार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें