फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर मुद्दों पर दहशत में बाजार, 556 अंक लुढ़का सेंसक्स

Mon, 20 Apr 2015 09:40 PM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी तारीख से कर संबंधी प्रावधान लागू होने की आशंका के चलते विदेशी संस्थागत निवेशकों (फॉरेन फंड) की ओर से की गई भारी बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार तगड़ी गिरावट का शिकार हुआ। हफ्ते के पहले दिन कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में बिकवाली का दबाव रहा।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 555.89 अंक गिरकर 28 हजार के स्तर से नीचे 27,886.21 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का तीन सप्ताह का सबसे निचला स्तर रहा।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 157.90 अंक की गिरावट के साथ 8,500 अंक के स्तर को गंवाते हुए 8,341.40 अंक पर बंद हुआ। बीते पांच सत्र में सेंसेक्स में करीब 1,000 अंकों की गिरावट आ चुकी है।

बाजार में बिकवाली की सबसे ज्यादा मार रिलायंस इंडस्ट्रीज और इनफोसिस के शेयरों पर पड़ी। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प, सिप्ला, महिंद्रा, एक्सिस  बैंक के शेयरों में भी बड़ी गिरावट रही। दूसरी ओर सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त पर बंद हुए। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक कंपनियों के लाभ और आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंता के बीच बिकवाली का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन


कमजोर वैश्विक संकेतों व कराधान के मोर्चे पर नई चिंता से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई है। पिछले सोमवार को 29,000 अंक का स्तर पार करने के बाद से सेंसेक्स 1,160 अंक टूट चुका है। कारोबारियों ने कहा कि पिछली तारीख से कराधान को लेकर विदेशी निवेशक काफी चिंतित हैं। इसके अलावा एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख व मार्च में देश का निर्यात 21 प्रतिशत घटकर छह साल के निचले स्तर पर आने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें