फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में सात सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट

Wed, 17 Sep 2014 08:55 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका से ग्लोबल स्तर पर बने दबाव के बीच घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स सात सप्ताह की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट के साथ 324.05 अंक नीचे 26,492.51 अंक नीचे बंद हुआ। यह सेंसेक्स का तीन सप्ताह का सबसे निचला स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.10 अंक लुढ़क कर 8 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 7,932.90 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारियों के मुताबिक उपचुनावों में भाजपा को लगे तगड़े झटके का भी बाजार की धारणा पर काफी नकारात्मक असर पड़ा। चौतरफा बिकवाली के दबाव में बीएसई के सभी 12 वर्गों के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टरों में रीयल्टी, पावर, कैपिटल गुड्स, तेल-गैस में देखी गई। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में भी सुस्ती रही।
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। सबसे ज्यादा घाटा उठाने वालों में टाटा पावर, टाटा स्टील, हिंडाल्को, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, रिलायंस और गेल इंडिया शामिल रहे। दूसरी ओर रेड्डीज लैब, आईटीसी, इनफोसिस, एयरटेल, हिंद यूनिलीवर, सनफार्मा और महिंद्रा के शेयर बढ़त में रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें