फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स फिर पहुंचा 29 हजार के पार

Mon, 13 Apr 2015 09:36 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक उत्पादन नौ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की खबर ने घरेलू शेयर बाजार को एक बार फिर से 29,000 अंक के स्तर के पार पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


लगातार सातवें सत्र में बढ़त के सिलसिले को बरकरार रखते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 165.06 अंक चढ़कर 29,044.44 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का एक माह का सबसे ऊंचा स्तर है।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 53.65 अंक की बढ़त के साथ 8,800 अंक के स्तर को पार करता हुआ 8,834 पर बंद हुआ। मंगलवार को डा. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त पर बंद हुए। सबसे ज्यादा लाभ कमाने वालों में भारती एयरटेल, भेल, सन फार्मा, एलएंडटी, रिलायंस, हिन्द यूनिलीवर, सिप्ला और टाटा पावर शामिल रहे। दूसरी ओर महिंद्रा, हिंडाल्को और गेल इंडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें