फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार ने गोता लगाया, सेंसेक्स 163 अंक लुढ़का

Fri, 09 Nov 2012 06:50 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कमजोर विदेशी संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर बड़ी कंपनियों के उम्मीद से खराब नतीजे आने स्थानीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 162.58 अंक गिरकर 18,683.68 और एनएसई का निफ्टी 52.50 अंक नीचे 5,686.25 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप  शेयरों में भी 1 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन


एसबीआई और ओएनजीसी में भारी गिरावट की वजह से बीएसई पीएसयू इंडेक्स 1.7 फीसदी लुढ़क गया। रीयल्टी, मेटल, ऑयल एंड गैस, बैंक, पावर, कंज्यूमर, ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स शेयर 1.6-1 फीसदी टूट गए। तकनीकी, आईटी, हेल्थकेयर, ऑटो, एफएमसीजी शेयरों में 0.8-0.2 फीसदी की गिरावट रही।

ज्यादातर एशियाई बाजार गिरावट के रुझान के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई 1 फीसदी की गिरावट के साथ 8,758 के स्तर पर और हैंगसेंग भी 1 फीसदी की गिरावट के साथ 21, 384 के स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार भी सुस्त रुझान के साथ खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें