फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा की जीत का सेंसेक्स ने किया वेलकम

Wed, 07 Nov 2012 01:33 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा की जीत का असर भारतीय शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है। दोपहर 1.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 147.45 अंक उछलकर 18,964.83 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 49.35 अंक ऊपर 5773.75 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


सुबह 9.40 बजे बाजार
सुबह 9.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 35.20 अंक उछलकर 18,852.58 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 16.00 अंक ऊपर 5740.40 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

हेल्थकेयर शेयरों में उछाल
बीएसई सेंसेक्स में अपोलो हॉस्पीटल, जेएंडके बैंक, रिलायंस कैपिटल, केडिला हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं टाटा पावर, एबीबी, गुजरात स्टेट के शेयरों में गिरावट देखी गई।

दबाव में एशियाई बाजार
इधर एशियाई बाजार में दबाव नजर आ रहा है। निक्केई, हैंग सैंग, कॉस्पी, शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार को अमेरिकी चुनाव को देखते डाओ जोंस और नैस्डैक में तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें