सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। सुबह 9:40 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 44.86 अंक चढ़कर 19,968.64 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 5.60 अंकों की मजबूती के साथ 6,024.95 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स 53.50 अंकों की मजबूती के साथ 19,977.28 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 8.60 अंकों की बढ़त के साथ 6,027.95 पर खुला।