फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में साल का सबसे बड़ा उछाल

Tue, 05 Mar 2013 11:05 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल बाजारों में मजबूती और वित्त मंत्री द्वारा वित्त विधेयक पर संसद में चर्चा के दौरान कॉरपोरेट जगत की चिंताओं को दूर किए जाने के आश्वासन के उत्साह में हुई तगड़ी लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों ने मजबूत बढ़त हासिल की। बीएसई का सेंसेक्स साल की सबसे ऊंची छलांग लगाकर 265 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 19 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार जाकर 19,143.17 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


एनएसई का निफ्टी भी 85.75 अंक की बढ़त के साथ 5,700 का स्तर से ऊपर 5,784.25 अंक पर बंद हुआ। तगड़ी लिवाली के इस दौर ने निवेशकों की बाजार में लगी पूंजी में करीब एक लाख करोड़ रुपये का इजाफा किया और बीएसई में 1,679 कंपनियों के शेयरों को बढ़त प्रदान की। बीएसई का मिडकैप 103.37 अंक बढ़ कर 6,337.72 और स्मॉलकैप 67.77 अंक ऊपर 6,145.89 अंक पर बंद हुआ।

बांबे शेयर बाजार (बीएसई) में रीयल्टी, मेटल, बैंकिंग, ऑटो और तेल-गैस सहित सभी समूहों में लिवाली का जोर रहा। एशियाई बाजार में बढ़त के बीच सेंसेक्स 66 अंकों की बढ़त के साथ 18,943.62 अंक पर खुला। पूरे कारोबार के दौरान वह इससे नीचे नहीं उतरा। तगड़ी लिवाली जारी रहने से यह 19,264.04 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में पिछले सत्र के 18,877.96 अंक की तुलना में 1.40 प्रतिशत अर्थात 265.21 अंक चढ़ करके 19 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर और 29 नवंबर 2012 के बाद एक दिन की सबसे बडी बढ़त के साथ 19,143.17 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीएसई में कुल 2,933 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,679 बढ़त में और 1,142 गिरावट में रहे। मुनाफा कमाने वालों में स्टरलाइट 4.47 फीसदी, हिंडाल्को 4.29, टाटा मोटर्स 3.73, आईसीआईसीआई बैंक 3.36, विप्रो 3.30, सिप्ला 2.95, मारुति 2.75, जिंदल स्टील 2.72, टाटा स्टील 2.69, एलएंडटी 2.13, एयरटेल 2.04, टीसीएस 1.99, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.93, गेल इंडिया 1.92, रिलायंस 1.69, स्टेट बैंक 1.54, डा. रेड्डी 1.47, टाटा पावर 1.44, महिंद्रा 1.39, ओएनजीसी 1.30, एचडीएफसी 0.81, कोल इंडिया 0.75 और इनफोसिस 0.62 फीसदी के साथ शामिल हैं। गिरावट वाले शेयरों में बजाज ऑटो 0.64, भेल 0.63, आईटीसी 0.26 और एनटीपीसी 0.10 प्रतिशत शामिल हैं।

एनएसई शुरू करेगा सेम डे सेटलमेंट स्कीम
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने कारोबारियों को एक ही दिन में सौदे का निपटारा करने पर बेहतर मार्जिन की पेशकश करते हुए सेम डे सेटलमेंट स्कीम शुरू की है। इस योजना के तहत एनएसई में ट्रेडिंग करने वाले कारोबारी एक्सचेंज में किए गए अपने सौदों का निपटान अगले दिन बाजार खुलने से पहले ही करेंगे तो उन्हें अतिरिक्त मार्जिन दिया जाएगा। एनएसई में यह स्कीम 15 मार्च से शुरू कर दी जाएगी।

एनएसई ने बताया कि इस स्कीम के तहत सदस्य टी प्लस जीरो सुविधा के तहत कारोबार करेंगे, जिसमें कि उसी दिन सौदों का निपटान करने की शर्त होती है। स्कीम के तहत कारोबारियों को अपने सौदों का भुगतान अगले दिन बाजार खुलने से आधे घंटे पहले यानी सुबह 8.30 बजे तक करना होगा, क्योंकि एनएसई में कारोबार की शुरूआत सुबह नौ बजे से होती है। एनएसई के मुताबिक कारोबारी इस स्कीम में कभी भी दाखिल हो सकते हैं व कभी भी इसे छोड़ सकते हैं, पर इसके लिए उन्हें निर्धारित फार्मेट में एक्सचेंज को पूर्व सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें