सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 111.13 अंकों की बढ़त के साथ 18,793.44 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 32.90 अंक चढ़कर 5,717.15 पर बंद हुआ।
इससे पहले सुबह की गिरावट से रिकवरी करते हुए दोपहर 12:05 बजे सेंसेक्स 97.72 अंक चढ़कर 18,780.03 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 22.25 अंकों की बढ़त के साथ 5,706.50 पर कारोबार कर रहा था।
हालांकि शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। सुबह 9:45 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 33.05 अंक गिरकर 18,649.26 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 14.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,669.95 पर कारोबार कर रहा था। कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की।