ग्रीस संकट का असर विदेशों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। भारतीय शेयर बाजार 300 अंकों के करीब लुढ़क गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स ने खुलते ही 315 अंकों का गोता लगाया है, वहीं निफ्टी भी करीब 98 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि बाद में खरीदारी से सेंसेक्स कुछ संभला। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 315.21 अंकों की गिरावट के साथ 27,777.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 98.75 अंक लुढ़ककर 8,386.15 के स्तर पर आ गया है। सेक्टोरियल आधार पर देखें तो सारे ही सेक्टर गिरावट के लाल निशान में नजर आ रहे हैं।