विदेशी बाजारों में कमजोरी की धारणा के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट बिकवाली के दबाव के चलते गिरावट में रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 134.91 अंक नीचे 28,709.87 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 44.50 अंक की गिरावट के साथ 8,712.05 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका के चलते मंगलवार को भी बाजार में हड़कंप मचा रहा। ग्लोबल स्तर पर मची हलचल के चलते जापान, चीन, हांगकांग, सिंगापुर और ताइवान के बाजारों में भी गिरावट रही। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में एचडीएफसी, हिंडाल्को, हिन्द यूनिलीवर, सन फार्मा, टाटा पावर, टाटा स्टील, एनटीपीसी, रिलायंस और एसबीआई शामिल रहे।