फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में रौनक, सेंसेक्स 20 हजार के पार

Mon, 15 Jul 2013 07:42 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और घरेलू स्तर पर थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई के उम्मीद के अनुसार रहने के बीच विदेशी निवेशकों की लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहे।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 76.01 अंक की बढ़त के साथ डेढ़ माह बाद 20 हजार अंक के स्तर को पार कर 20,034.48 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 21.80 अंक चढ़कर 6,030.80 अंक पर रहा।

एमसीएक्स-एसएक्स के एसएक्स-40 में 51.15 अंक की बढ़ोतरी हुई और यह 11,940 अंक पर बंद हुआ।  कंपनियों के बेहतर तिमाही वित्तीय नतीजों ने भी बाजार में जोश बनाए रखने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन


बीएसई में बड़ी कंपनियों की तुलना छोटी और मझोली कंपनियों में लिवाली का अधिक जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.90 फीसदी बढ़कर 6,102.81 अंक पर और स्मॉलकैप 0.80 फीसदी उठकर 5,782.86 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल 2,445 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,346 बढ़त में और 966 गिरावट में रहे, जबकि 133 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 18 शेयर बढ़त पर रहे।

मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में हिंडाल्को 3.69 फीसदी, स्टरलाइट 3.28, एयरटेल 3.20, महिंद्रा 2.46, टीसीएस 2.20, बजाज ऑटो 2.11, हिन्द यूनी. 2.06, विप्रो 1.73, एसबीआई 1.20, एलएंडटी 1.18 और हीरो मोटोकॉर्प 1.08 फीसदी लाभ में रहीं।

दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों में कोल इंडिया 2.5 फीसदी, इनफोसिस 2.17, एनटीपीसी 2.16, टाटा स्टील 2.07, टाटा पावर 1.17 और टाटा मोटर्स 1.16 फीसदी के नुकसान के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें