फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती हड़कंप के बाद संभला शेयर बाजार

Thu, 25 Sep 2014 08:45 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 214 कोयला खानों का आवंटर रद्द किए जाने के फैसले के बाद शुरू हुई तगड़ी बिकवाली के दबाव से घरेलू शेयर बाजार काफी हद तक उबरने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में से 215 अंक तक लुढ़कने के बाद आखिर में 31 अंक गिरकर 26,844.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 15.15 अंक नीचे 8,002.40 अंक पर रहा।

बाजार में कारोबार की शुरुआत हालांकि बढ़त के साथ हुई, पर कोल ब्लॉकों पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त फैसले के बाद बाजार में एकाएक बिकवाली का दबाव बन गया।

सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में कोल इंडिया, हिंद यूनिलीवर, सिप्ला आईटीसी और विप्रो आदि शामिल रहे। सबसे ज्यादा गिरावट वाले वर्गों में कैपिटल गुड्स, रीयल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंकिंग, ऑटो और पावर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें