फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतार-चढ़ाव बीच सपाट रहा बाजार

Fri, 22 Feb 2013 08:12 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों से मिले तेजी के संकेत और रुपये में मजबूती के चढ़ने के बावजूद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार कमजोर पड़कर लगभग सपाट बंद हुए।
विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 8.35 अंक घटकर 19,317.01 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 14.30 अंक नीचे 5,850.30 अंक पर बंद हुआ। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में लिवाली के चलते बीएसई का मिडकैप 1.59 अंक ऊपर 6,609.03 अंक पर और स्मॉलकैप 7.15 अंक ऊपर 6,564.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में मजबूती पर टिकने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 4.64 फीसदी, विप्रो 2.43, सन फार्मा 1.96, आईसीआईसीआई बैंक 1.22, इनफोसिस 1.06, महिंद्रा 0.95, गेल इंडिया 0.87, ओएनजीसी 0.84, आरआईएल 0.69, बजाज ऑटो 0.68, एलएंडटी 0.65, जिंदल स्टील 0.63, टीसीएस 0.44 और टाटा स्टील 0.08 फीसदी लाभ के साथ शामिल रहीं।
विज्ञापन


नुकसान उठाने वालों में हिन्दुस्तान यूनि 2.60 फीसदी, कोल इंडिया 2.31, कमजोर मारुति 2.09, एचडीएफसी 1.84, टाटा मोटर्स 1.60, आईटीसी 1.50, एचडीएफसी बैंक 0.95, स्टरलाइट 0.92, भेल 0.82, एसबीआई 0.61, हीरो मोटोकार्प 0.52, हिंडाल्को 0.51, सिप्ला 0.33, एनटीपीसी 0.20 और रेड्डीज लैब 0.11 प्रतिशत घाटे में रही।

बीएसई में कुल 2,994 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,043 मुनाफे में और 1072 नुकसान में रहे, 879 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई के समूहों में एफएमसीजी, ऑटो, धातु, पीएसयू और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स वर्ग में 0.15 से 1.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। रीयल्टी, टेक आईटी, हेल्थकेयर, तेल-गैस, पावर, बैकिंग और कैपिटल गुड्स वर्ग में तेजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें