फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफावसूली से फिसला शेयर बाजार

Thu, 03 Jul 2014 06:14 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे बाजार में मुनाफावसूली के लिए हुई बिकवाली के दबाव के चलते घरेलू शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की तेजी के बाद बृहस्पतिवार को गिरावट का शिकार हुए।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 17.46 अंक फिसल कर 25,823.75 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 10.35 अंक की मामूली गिरावट के साथ 7714.80 अंक पर रहा।

बीएसई में हेल्थकेयर, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी और टेक वर्ग बढ़त में रहे। नुकसान उठाने वाले समूहों में तेल एवं गैस, मेटल, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, रीयल्टी और पावर शामिल रहे।
विज्ञापन


सेंसेक्स में बढ़त दर्ज करने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स, विप्रो, सन फार्मा, महिंद्रा, टीसीएस, सिप्ला, आईटीसी, भेल, कोल इंडिया, सेसा स्टरलाइट और गेल इंडिया 0.36 शामिल रहे।

नुकसान उठाने वाली कंपनियों में हीरो मोटोकार्प, हिंडाल्को, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, टाटा पावर, एनटीपीसी, रिलायंसख् हिंदुस्तान यूनिलीवरख् टाटा स्टील, रेड्डीज लैब, मारुति और एसबीआई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें