फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती तेजी के बाद गिरे शेयर बाजार

Thu, 18 Oct 2012 10:37 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई शेयर बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरूवार को तेजी के साथ खुले। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43 अंकों की तेजी के साथ 18,654 पर और एनएसई का संवेदी सूचकांक निफ्टी 15 अंक चढ़कर 5,675 पर खुला। लेकिन यह तेजी काफी देर तक बनी नहीं रही। दोनों सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।       
विज्ञापन


सुबह 10:15 बजे बाजार
सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 19.67 अंक लुढ़क कर 18,591.10 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 6.58 अंकों की गिरावट के साथ 5653.65 के स्तर पर था।        

इससे पूर्व रियल्टी, बैंक, पावर, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी के शेयरों में तेजी देखने को मिली वहीं, आईटी और मेटल सेक्टर कुछ सुस्त दिखाई दे रहे हैं।

अंबुजा सीमेंट, डीएलएफ, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, जेपी एसोसिएट्स, रिलायंस इंफ्रा, टाटा पावर, एचसीएल टेक, पीएनबी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी के शेयरों में मजबूती है। जबकि इंफोसिस, जिंदल स्टील, ग्रासिम, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, विप्रो में कमजोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें