सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 10.48 अंकों की बढ़त के साथ 18,635.82 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 1.30 अंक चढ़कर 5,665.60 पर बंद हुआ।
इससे पहले दोपहर को बाजार में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 2:45 बजे सेंसेक्स 19.38 अंकों की गिरावट के साथ 18,605.96 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 10.30 अंक गिरकर 5,654.00 पर कारोबार कर रहा था।
हालांकि शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली। सुबह 10:15 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 53.71 अंक चढ़कर 18,679.05 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 15.25 अंकों की बढ़त के साथ 5,679.55 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले सुबह कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बावजूद बाजार बढ़त के साथ खुले।