फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में 120 अंकों की गिरावट, बाजार बंद

Tue, 22 Jan 2013 05:09 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 120.25 अंक गिरकर 19,981.57 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 33.80 अंकों की गिरावट के साथ 6,048.50 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


शेयर बाजार में दोपहर बाद गिरावट का रुख देखने को मिला। दोपहर 1:30 बजे सेंसेक्स 29.78 अंक गिरकर 20,072.04 पर कारोबार कर रहा था। इसी समय एनएसई के निफ्टी में 8.05 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 6,074.25 पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले शेयर बाजार में मामूली तेजी देखी गई। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 13.30 अंकों की मजबूती के साथ 20,115.12 पर कारोबार कर रहा था। इसी समय एनएसई का निफ्टी 8.05 अंक चढ़कर 6,090.35 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


हालांकि सुबह शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत करते हुए 2 साल का उच्चतम स्तर छुआ। सेंसेक्स 26.76 अंकों की मजबूती के साथ 20,128.58 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 6.80 अंकों की बढ़त के साथ 6,089.10 पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें